कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा, संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत शाहपुर मुबारकपुर गांव में करीब तीन करोड़ की लागत से बनाई गई पानी की टंकी, पंप हाउस और बाउंड्री ग्रामीणों के लिए शोपीस बन चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के बाद महज 15 से 20 दिन तक ही गांव में ठीक ढंग से पानी की आपूर्ति हुई। इसके बाद पंप हाउस की मोटर जल जाने से जलापूर्ति ठप हो गई और अब ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक योजना के तहत गांव-गांव तक पानी पहुंचाने के लिए टंकी और पंप हाउस का निर्माण कराया गया था। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन करोड़ों की लागत से बनी व्यवस्था लंबे समय से बेकार पड़ी है। टंकी, पंप हाउस और बाउंड्री अब केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि हर घर तक नल से पानी पहुंचाने...