Kausambi News: तिलगोड़ी ए ने तिलगोड़ी बी को 13 अंकों से हराया
कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: नेवादा ब्लॉक के सिकंदरपुर आइमा गांव में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक कबड्डी प्रतियोगिता सोमवार को उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में तिलगोड़ी ए की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तिलगोड़ी बी को 13 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सांसद पुष्पेंद्र सरोज समेत अन्य अतिथियों ने नकद पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता में चायल, दिया उपरहार, भरवारी, कनैली, तिलगोड़ी, सिराथू, कसारी, जुगराजपुर समेत तिलगोड़ी ए और तिलगोड़ी बी की टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.