कौशाम्बी, अगस्त 12 -- Kausambi News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 15 अगस्त के आयोजन को लेकर मुख्यालय समेत जिले के प्रमुख कस्बों और मार्गों को तिरंगे से सजाने का काम शुरू हो गया है। मंझनपुर से लेकर समदा, ओसा और कस्बाई इलाकों में जगह-जगह तिरंगा नजर आने लगा है। जिले के मुख्य मार्गों के किनारे लगे पोल, लोगों के घरों की रेलिंग और सड़क किनारे स्थित पेड़ों पर तिरंगे लगाए जा रहे हैं। इससे शहर और आसपास के इलाकों में देशभक्ति का माहौल दिखाई देने लगा है। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सजावट का काम भी तेजी से कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया में भव्य निकली जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा, तिरंगे के रंग में रंगा जिला वहीं मंझनपुर से समदा जाने वाले हाइवे में बने डिवाइडर में लगे पेड़ों की भी छटाई ...