कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: नगर पालिका की ओर से गुरुवार को मंझनपुर कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र, किसान और भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। यात्रा के चलते मुख्य मार्गों पर करीब ढाई घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सड़क पर भीड़ और वाहनों की आवाजाही बढ़ने से चौराहे पर भीषण जाम लग गया। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। तिरंगा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने और वाहनों की रफ्तार थमने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। करारी रोड, ओसा रोड, सिराथू रोड समेत कस्बा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह भी पढ़ें- Orai News: निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 'भारत माता की जय' से गूंजा कुठौंद कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए। जाम के क...