कौशाम्बी, अगस्त 6 -- Kausambi News: नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के दारानगर कस्बे में गुरुवार शाम भाजपा के कड़ा मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 11 अगस्त कों होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री राकेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर यात्रा की रूपरेखा तैयार कराई और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आवाहन किया। कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति और जनजागरूकता का संदेश देने का माध्यम बनेगी। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आवाहन किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नावाडीह में भाजपा मंडल की मासिक बैठक, बूथ सशक्तीकरण और तिरंगा यात्रा की बनी रणनीति बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्य...