Kausambi News: ताला तोड़कर मोटर वाइंडिंग की दुकान में हजारों की चोरी
कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ में शुक्रवार रात चोरों ने एक मोटर वाइंडिंग की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का कॉपर तार और फ्रिज का कंप्रेसर पार कर दिया। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। तिल्हापुर मोड़ निवासी प्रदीप कुमार प्रजापति पुत्र राजाराम ने मोटर वाइंडिंग की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार रात चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बना दिया। शनिवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। दुकान का सामान बिखरा देख मालिक के होश उड़ गए। कॉपर तार और फ्रिज का कंप्रेसर समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान गायब था। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: दरवाजा तोड़कर दुकान से लाखों की चोरी आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.