Kausambi News: तालाब से गेंद निकालने को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप
कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भानीपुर निवासी राजेंद्र सरोज ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे तालाब में मछली पकड़ने के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है। राजेंद्र के मुताबिक दारानगर के हरबंसा तालाब के पास में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गेंद तालाब में चली गई। गेंद निकालने के लिए बच्चे उसके पास पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। राजेंद्र ने आरोप लगाया कि इस दौरान खिलाड़ियों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद राजेंद्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी आपबीती बताई। हालांकि खबर लिखे जाने तक मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.