कौशाम्बी, अगस्त 12 -- Kausambi News: तालाब किनारे खेल रहा चार साल का मासूम डूब गया। गहरे पानी में समाने से उसकी मौत हो गई। खोजबीन के बाद शव मिला तो परिजनों में हाहाकार मच गया। कोखराज के अंदावा निवासी सोनू गौतम बुधवार सुबह काम पर निकल गया। दोपहर बाद करीब तीन बजे उनकी पत्नी श्वेता देवी बच्चों को घर के बाहर खेलता छोड़ किसी काम से टेढ़ीमोड़ बाजार चली गईं। कुछ देर बाद लौटने पर चार वर्ष के गोलू को घर में न देखकर उसने खोजबीन शुरू की। परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग मासूम की घंटों तलाश किया पर कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद तालाब की ओर जाने की आशंका जताते हुए लोगों ने तालाब में तलाश शुरू की तो उसका शव मिला। इसके बावजूद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब किनारे चबूतरे पर शिवलिंग स्थापि...