कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- Kausambi News: एयरपोर्ट थाने के डाही नुमाया गांव में सोमवार दोपहर तालाब में मछली पकड़ने गया अधेड़ जाल डालते समय गहरे पानी में डूब गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अधेड़ को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डाही नुमाया गांव निवासी मंगलदास (50) पुत्र जगरूप उर्फ गजरूप गौतम सोमवार दोपहर चिरैया का पुरवा गांव स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। परिजनों के मुताबिक करीब तीन बजे वह तालाब में जाल डाल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। कुछ ही देर में ...