कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- Kausambi News: नगर पंचायत चरवा के पहाड़पुर स्थित एमआरएफ सेंटर के बजाय तालाब में कूड़ा डंप किए जाने के विरोध में किसानों और मजदूरों पर मुकदमा दर्ज होने से भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) में आक्रोश है। मंगलवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने तालाब किनारे धरना-प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी से किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने, अधिशासी अधिकारी को हटाने और तालाब में कूड़ा डंपिंग पर रोक लगाने की मांग की गई। भाकियू जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया कि चरवा नगर पंचायत के कर्मचारी विभिन्न वार्डों से एकत्र कूड़े को पहाड़पुर स्थित एमआरएफ सेंटर में डालने के बजाय तालाब में फेंक रहे हैं। इससे आसपास गंदगी फैल रही है और बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कूड़ा डालने का विरोध करने पर नगर पंचायत कर्मचारियों ने ...