Kausambi News: तालाब की ओर जाने पर युवक की पिटाई
कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के सिरियावां कला निवासी मो. मिजान ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने दोस्त अमित तिवारी के साथ गांव के तालाब की ओर जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी शैफी हुसैन मिल गया और अपने तालाब की तरफ जाने से मना करने लगा। विरोध करने पर पिता नवाबजादे के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्राामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.