Kausambi News: तलवार लेकर कोचिंग में घुसा दबंग, तोड़फोड़
कौशाम्बी, जुलाई 31 -- Kausambi News: पिपरी थाने के कस्बा चायल स्थित अजमतगंज में गुरुवार को लाउडस्पीकर की आवाज धीमी करने को लेकर कोचिंग संचालक और पड़ोसी के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि पड़ोसी दबंग अपने परिजनों के साथ कोचिंग सेंटर में घुस गया और वहां जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, वह हाथ में खुली तलवार लेकर कोचिंग में पढ़ रहे छात्रों को दौड़ाता रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। छात्र जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। नगर पंचायत चायल के अजमतगंज मोहल्ला में एक कोचिंग सेंटर है। जिसमें सुबह-शाम बच्चे पढ़ने आते हैं। गुरुवार को पड़ोसी राजू सरोज तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजा रहा। बच्चों को पढ़ने में दिक्कत आने पर संचालक भानु सिंह उसे लाउडस्पीकर धीमा करने का अनुरोध करने लगे। इसी बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.