कौशाम्बी, अगस्त 10 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना पुलिस ने रविवार को तमंचा व पांच जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सरसवां स्थित ढाबे से गांव के ही रहने वाले मनीष कोरी को पकड़ा गया है। पूछताछ में उसने खुद की सुरक्षा के लिए तमंचा रखने की बात कही है। मुकदमा कायम कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...