Kausambi News: तपोभूमि के 1142 पंडालों में कल विराजेंगी 'जगदंबा'
कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- Kausambi News: शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्र की तैयारियां जनपद में अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रविवार को जिले के 1142 पूजा पंडालों में मां जगदंबा की प्रतिमाएं विधि-विधान के साथ स्थापित की जाएंगी। इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। कहीं रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से पंडाल जगमगा रहे हैं तो कहीं फूलों की मनोहारी सजावट भक्तों को आकर्षित करने की तैयारी में है। तथागत की तपोभूमि कौशाम्बी में नवरात्र को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। अब देवी प्रतिमाओं को कारीगरों की दुकानों से पूजा पंडालों तक पहुंचाने का सिलसिला तेज हो गया है। शनिवार की रात तक सभी पंडालों में प्रतिमाएं पहुंचाने की तैयारी है। इसके बाद निर्धारित परंप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.