कौशाम्बी, अक्टूबर 16 -- Kausambi News: पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर मधू वाचस्पति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमवीआईईटी) में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने डॉ. कलाम के जीवन, संघर्ष, वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के निदेशक डॉ. एसपी गौतम ने कहा कि सफलता के लिए दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है। डीन डॉ. अजय सिंह ने कहा कि साधारण परिस्थितियों से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने की डॉ. कलाम की जीवन यात्रा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- Champawat News: कलाम को जयंती पर श्रद्धांजलि दी चुनौतियों से घबराने के बजाय ...