कौशाम्बी, अक्टूबर 16 -- पोषण योजनाओं और आंगनबाड़ी कार्यों की समीक्षा Kausambi News: जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को पोषण समिति के एजेंडा बिंदुओं एवं विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक सरस हॉल में आयोजित की गई। बैठक में समस्त खंड विकास अधिकारियों, सीडीपीओ एवं मुख्य सेविकाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पोषण एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं जीरो टॉलरेंस नीति का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। मुख्य सेविकाएं प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे शुक्रवार को सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेक्टर बैठक आयोजित कर उन्हें...