कौशाम्बी, अगस्त 28 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के तरना निवासी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में गांव में ही एक जमीन खरीदी थी। इसमें काबिज व दाखिल हैं। पीड़ित की मानें तो 15 जुलाई को उस जमीन में बाजरे की फसल बुआई थी। धान के पौधे भी रोपित कराए थे। आरोप है 22 जुलाई को विपक्षी सगे भाई बलराम यादव एवं पंकज यादव ने ट्रैक्टर से फसलें नष्ट करा दीं। इसका उलाहना देने पर गाली देते हुए जानलेवा धमकी दी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आरोपियों ने मेड़ तोड़कर पीड़ित के खेत को अपने खेत में मिला लिया। पीड़ित ने घटनाक्रम की शिकायत डीएसपी चायल शिवांक सिंह से की। उनके आदेश पर गुरुवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...