Kausambi News: डीएसपी कार्यालय का आईजीआरएस मुंशी सस्पेंड
कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर दर्ज जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करना मंझनपुर डीएसपी कार्यालय के मुंशी को महंगा पड़ गया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने उनको निलंबित कर दिया है। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाले शिकायती पत्रों के निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर से की जाती है। प्रदेश स्तर से ही प्रत्येक महीने जिलों की रैंकिंग का निर्धारण किया जाता है। मंझनपुर डीएसपी सौरभ सामंत के कार्यालय में आईजीआरएस का काम मुंशी विपिन पांडेय देखते थे। पुलिस कप्तान ने बताया कि वह शिकायती पत्रों के निस्तारण में रुचि नहीं लेते थे। आरोप यह भी है कि फरियादियों से उनके द्वारा आपत्तिजनक व्यवहार किया जाता था। इसकी शिकायत एसपी को लगातार मिल रही थी। उन्होंने अपने स्तर से जांच कराई तो इल्जाम सही पाए गए। इस पर मंगलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.