कौशाम्बी, अक्टूबर 30 -- Kausambi News: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। वेयर हाउस का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मशीनों का रख रखाव देखा गया। इस दौरान डीएम ने सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी व लॉगबुक का अवलोकन किया। इस मौके पर डीएम के साथ अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...