कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव के समीप गुरुवार सुबह रेलवे की डीएफसी लाइन पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आकर एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कोखराज के नौढ़िया आमद करारी गांव निवासी 35 वर्षीय राजा सरोज मजदूरी कर पत्नी पिंकी और चार बच्चों का भरण-पोषण करता था। गुरुवार सुबह करीब सात बजे वह घर से भरवारी मजदूरी करने जाने की बात कहकर निकला। इसके कुछ देर बाद टीकरडीह के समीप डीएफसी रेलवे लाइन पर ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से किनारे कराया और उसकी पहचान कराने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पत्नी पिंकी, 12 वर्षीय बेटी नंदनी, बेटे म...