कौशाम्बी, अक्टूबर 22 -- Kausambi News: स्थानीय कस्बे से होकर गुजरी डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव पाया गया। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की खबर पर पहुंची सिराथू चौकी पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पहचान के लिए तस्वीरें इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कराई गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...