Kausambi News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव निवासी एक युवक गुरुवार सुबह सड़क हादसे में घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। कसेंदा गांव निवासी दीपांशु यादव उर्फ धिन्ना (पुत्र उदय सिंह यादव) बुधवार सुबह किसी काम से एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गौसपुर कटहुला गांव गया था। लौटते समय मोहनी चौराहे से आगे उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। दीपांशु उछलकर सीधे डिवाइडर से जा भिड़ा और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। लोगों के अनुसार, बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे हादसा हो गया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.