कौशाम्बी, नवम्बर 5 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान विजय कुमार के नेतृत्व में दीपावली पर्व पर विधिक माप विज्ञान (बाट तथा माप) विभाग द्वारा 26 अक्तूबर से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बाट-माप संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन में चार दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।अभियान के दौरान जिन दुकानदारों पर विभागीय जिम्मेदारों ने शिकंजा कसा है उसमें मेसर्स न्यू विजय मिष्ठान भण्डार कुम्हियावां पर डिब्बा सहित मिठाई की तौल करने के कारण एक किलो में 58 ग्राम मिठाई कम पाई गई। इसी प्रकार मेसर्स मिश्रा स्वीट हाउस टेंगाई के यहां एक किलो में 69 ग्राम मिठाई कम पाई गई। मेसर्स मोदनवाल स्वीट हाउस पुरखास में एक किलो में 154 ग्राम एवं प्रमेश कुम...