कौशाम्बी, अगस्त 31 -- Kausambi News: अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर एक भौतर जाने वाले मार्ग पर पेड़ की डाल काटने के दौरान विद्युत विभाग के तीन पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। पोल गिरने के कारण भौतर गांव की विद्युत आपूर्ति करीब 24 घंटे से बाधित है। बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के मुताबिक, भौतर जाने वाले मार्ग पर एक पीपल का पेड़ स्थित है। पेड़ की एक डाल सड़क की ओर निकली हुई थी। बताया गया कि रास्ते से एक भारी वाहन निकलना था, जिसके चलते कुछ लोगों ने पेड़ की डाल को काट दिया। डाल काटे जाने के दौरान विद्युत लाइन से जुड़े तीन पोल क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 24 घंटे से बिजली न आने के कारण घरों...