Kausambi News: डंपर की टक्कर से युवती जख्मी, केस
कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनीखास गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी बहन निशा देवी दैनिक क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रही थी। घर के समीप ही पश्चिमशरीरा की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में निशा देवी का पैर टूट गया। एसआरएन प्रयागराज में उसका इलाज कराया जा रहा है।मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। जबकि, डंपर घटना के बाद ही पकड़ लिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.