Kausambi News: डंडे से हमला कर फोड़ा महिला का सिर
कौशाम्बी, अक्टूबर 27 -- Kausambi News: करारी के चक हिंगुई मोहल्ले की सबीना बानो पत्नी इश्तेखार ने बताया कि 25 अक्तूबर की शाम पड़ोसी अयान पुत्र अकील का पतंग उड़ाने की बात को लेकर उसके बेटे से झगड़ा हो रहा था। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंची तो आरोपी अयान अपने घर से डंडा निकाल लाया और सिर पर हमला कर दिया। इससे सिर फट गया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.