कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: थाना क्षेत्र के गुवारा गांव में भिक्षा मांगने के बहाने घरों में पहुंचकर महिलाओं और बच्चों से ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह एक बुजुर्ग महिला से झांसा देकर नाक में पहनी हुई सोने की कील ठगने का प्रयास कर रहे थे। वह खुद को तांत्रिक बता रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। वह चित्रकूट जिले के राजापुर के निवासी हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि गहन जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...