Kausambi News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से तीन वर्षीय बालिका की मौत
कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: पइंसा थाना क्षेत्र के कुंड्रावी गांव में शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही बालिका को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बालिका को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कुंड्रावी गांव निवासी संजय की तीन वर्षीय बेटी अनन्या शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अनन्या तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना करने वाला ट्रैक्टर-ट्राली उदहिन खुर्द गांव के एक व्यक्ति का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.