कौशाम्बी, अक्टूबर 27 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवा गांव स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिराहे के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी एक बालक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जबकि, उसकी मां समेत चार अन्य लोग घायल हो गए। इनमें दो को स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया गया। परिवार जेल में निरुद्ध बंदी से मुलाकात कर लौट रहा था। महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर गांव की कुशमा देवी का पति राजेश जिला कारागार में निरुद्ध है। मंगलवार को वह परिवार के साथ पति से मिलने गई थी। लौटते वक्त टेवां बाजार में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिराहे के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक बिंदेश्वरी प्रजापति (30) पुत्र रामराज निवासी गौसपुर टिकरी थाना मंझनपुर...