Kausambi News: ट्रैक्टर की टक्कर से अधेड़ घायल, गंभीर
कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के बट बंधुरी गांव निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि 12 अक्तूबर की सुबह उसके पिता भारत लाल पास स्थित दुकान से घरेलू सामान खरीदकर पैदल घर लौट रहे थे। सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.