कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: पूरब शरीरा स्थित सुसाइटी के समीप शुक्रवार रात बेकाबू ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि, उसके बेटे समेत दो लोग घायल हो गए। सभी निमंत्रण से लौटते वक्त हादसे का शिकार हुए। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के सिंघवल का पूरा निवासी तुल्ला सरोज (60) किसानी करते थे। शुक्रवार की रात वह अपने बेटे कंधई सरोज (28) व गांव के ही सैकू (40) के साथ किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पश्चिमशरीरा गए थे। वापस लौटते वक्त पूरब शरीरा स्थित सुसाइटी के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार लगी कि बाइक सवार सभी लोग छिटककर गिर पड़े। दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग तुल्ला सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसक...