Kausambi News: ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 6.29 लाख ठगे
कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- Kausambi News: क्रिप्टो ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर शातिरों ने करारी के रक्सवारा निवासी युवक से 6.29 लाख रुपये की ठगी की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करारी थाना क्षेत्र के रक्सवारा निवासी मो. केसर के मुताबिक, 24 अगस्त को इंटरनेट मीडिया के जरिए दो अलग-अलग लोगों ने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने प्रीपेड टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग के जरिए बेहतर मुनाफा दिलाने की बात कही। इसके बाद उन्हें अलग-अलग इंस्टाग्राम और टेलीग्राम आइडी से जोड़ा गया। बातचीत के दौरान शातिरों ने निवेश के नाम पर कई बार में अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराए। पीड़ित का कहना है कि उसने अपने व भाई के बैंक खातों से आनलाइन रकम भेजी। छह लाख 29 हजार 186 रुपये जमा कराने के बाद जब मुनाफे की रकम न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.