Kausambi News: टॉर्च मारने के विरोध पर की व्यक्ति की पिटाई
कौशाम्बी, जुलाई 12 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव निवासी गिरजाशंकर ने बताया कि शुक्रवार रात गांव के ही दयाशंकर ने उसकी आंख में टॉर्च मारी। इसका विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए अपने भाई हरिशंकर व बेटे गुड्डू के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.