कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- Kausambi News: भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद भरवारी नगर पालिका के श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर (मोहम्मदपुर असवां) निवासी एक टीबी पीड़ित महिला की शुक्रवार रात मौत हो गई। इसी के साथ उसके तीन बच्चों के सिर से अब पिता के बाद माता का साया भी उठ गया है।श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर (मोहम्मदपुर असवां) निवासी माया देवी (45) पत्नी स्व. मुन्नी लाल लंबे समय से टीबी की बीमारी से पीड़ित थी। करीब एक वर्ष पहले उसके पति मुन्नी लाल की भी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद माया देवी स्थानीय बाजार में पानी पुरी का ठेला लगाकर अपने तीनों बेटों का पेट पालती थी। बताया गया कि शुक्रवार देर रात अचानक माया देवी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन कुछ कर पाते, इससे पहले ही घर पर मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची ...