कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: टिकरा-यूसुफपुर संपर्क मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। करीब दो किमी लंबे इस मार्ग का वर्ष 2010 में निर्माण कराया गया था, लेकिन अब तक डामरीकरण का काम अधूरा पड़ा है। सड़क पर बनी दो पुलियां भी जर्जर हो चुकी हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, निर्माण के दौरान आधे मार्ग पर ही डामरीकरण कराया गया था। टिकरा की ओर पत्थर और गिट्टी डालकर काम अधूरा छोड़ दिया गया। वर्षों बाद भी सड़क की स्थिति नहीं बदली। दोनों पुलियां टूटने से दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बारिश में परेशानी और बढ़ जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...