Kausambi News: टावर पर चढ़ हंगामा करने वाली किशोरी का अपहरण
कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी 16 अक्तूबर को टावर पर चढ़ गई थी। इस दौरान उसने जमकर हंगामा किया था। पुलिस कर्मचारियों ने किसी तरह उसको नीचे उतारा था। बाद में सीडब्ल्यूसी ने किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया था। आठ नवंबर को किशोरी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पन्नोई गांव का अखिल बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरु कर दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी युवक के चक्कर में ही किशोरी ने टावर पर चढ़कर हंगामा काटा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.