Kausambi News: झूठे मुकदमे में फंसाने की दी जा रही धमकी
कौशाम्बी, जुलाई 3 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के कठारे निवासी कमलाकांत मिश्र पुत्र गुरु प्रसाद मिश्र ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि उनके ट्रस्ट से 80 मीटर की तार चोरी हो गई थी। शक के आधार पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। केस दर्ज होने के बाद अब आरोपी उनको फंसाने के लिए साजिश कर रहे हैं। एससीएसटी के झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए फर्जी शिकायती पत्र दिया जा रहा है। साथ ही उनके परिजन धमकी दे रहे हैं कि वह केस दर्ज कराकर जेल भिजवा देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.