कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- Kausambi News: कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गुलामीपुर नेशनल हाईवे-19 की सर्विस रोड किनारे 440 वोल्ट विद्युत लाइन का एक खंभा काफी झुक गया है। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद दुरुस्त नहीं कराया गया है। स्थानीय निवासी शिवाकांत जौहरी ने बताया कि झुका हुआ खंभा लंबे समय से लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। खंभे के अधिक झुकने से उसके गिरने व विद्युत तार टूटने की आशंका बनी रहती है। सर्विस रोड से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों और राहगीरों का आवागमन होता है। ऐसे में किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार मामले की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने सवाल उठाया कि विभाग...