Kausambi News: झमाझम बारिश ने घटाई मरीजों की संख्या, ओपीडी में पसरा सन्नाटा
कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। दो दिन से लगातार हो रही बारिश का असर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिखाई दिया। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण अस्पताल के सभी विभागों की ओपीडी में सन्नाटा पसरा रहा। सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या काफी कम रही। शुक्रवार को कुल 629 मरीजों ने ही पर्चा बनवाया।मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के नाक-कान-गला विभाग में सामान्य दिनों में 200 से 250 मरीज आते हैं, लेकिन शुक्रवार दोपहर तक महज 52 मरीज पहुंचे। बालरोग विभाग में रोज 150 से 200 बच्चों की ओपीडी होती है, जबकि 45 बच्चे ही आए। नेत्र विभाग में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज पहुंचते हैं, लेकिन 48 मरीजों ने उपचार कराया। मेडिसिन विभाग में सामान्य दिनों में करीब 250 मरीज आते हैं, जबकि दोपहर तक सिर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.