कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: जिला कारागार में निरुद्ध एक युवक का बेखौफ चोरों ने मकान खंगाल डाला। शातिरों ने उसके एटीएम से भी करीब पांच लाख रुपये निकाल लिए। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि 20 फरवरी 2025 को वह एक मामले में जेल चला गया था। छह दिसंबर 2025 को जमानत पर रिहा होकर आया। घर पहुंचा तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। भीतर कमरे में रखे ट्रॉली बैग का लॉक तोड़कर चोर एक लाख रुपया नकद, एटीएम, चेकबुक व पासबुक आदि उठा ले गए थे। बाद में सात जनवरी 2026 को पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट निकाला तो पता चला कि खाते से भी विभिन्न तिथियों में एटीएम के जरिए पांच लाख रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने पिछले दिनों मामले की शिकायत एसप...