Kausambi News: जेठ-जेठानी ने पीटकर फोड़ा महिला का सिर
कौशाम्बी, जुलाई 17 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौंरई बुजुर्ग गांव की विभा यादव पत्नी लाल प्रताप यादव ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह जेठ रूप सिंह व जेठानी सुनैना गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। ईंट से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। चीख-पुकार सुन पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस संबंध में इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बहन-भाइयों ने मिलकर महिला को पीटा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.