Kausambi News: जुए की फड़ पर छापा, छह जुआरी गिरफ्तार
कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: कोखराज थाना पुलिस ने शनिवार को जुए की फड़ पर छापामारी कर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया। लिखापढ़ी के बाद सभी को निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है। उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बजहा गांव के बाहर यूके लिप्टस की बाग में जुए की फड़ बैठी थी। मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर मौके से करारी के नेता नगर निवासी मो. जाकिर, चावल मंडी सरायअकिल निवासी अमन चंद्र सोनी, करारी के पंडीरी निवासी हच्चीलाल, कोखराज के बजहा राला निवासी इजहार, बन्ने व सिराथू निवासी मान सिंह को पकड़ा गया। मौके से 29030 रुपये व ताश के पत्ते भी बरामद किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.