कौशाम्बी, जुलाई 2 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी एक ट्रक चालक ने पुलिस पर मारपीट करने, रुपये छीनने और जुआ अधिनियम के तहत फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन पीड़ित को दिया है। उमरपुर गांव निवासी सौरभ पुत्र रामहित ने बताया कि सोमवार की शाम वह ट्रक से बालू बेचकर घर लौटा था। ट्रक खड़ा करने के बाद वह घर से कुछ दूरी खेत की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान पास में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप पीड़ित ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग इसी दौरान पुलिस ने वहां छापेमारी की, जिससे जुआ खेल रहे लोग भाग निकले। आरोप है कि शौच कर वापस लौटते समय पुलिस ने उसे भी ...