कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर उसकी जमीन का बैनामा कराने के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को बुधवार सुबह संदीपन घाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सोखदा गांव निवासी एकलाख अहमद पुत्र उमर अली ने 24 अप्रैल 2026 को स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि महगांव निवासी फरहान कमल पुत्र सैयद कमरुज्जमा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभिलेखों में उसको मृत दिखा दिया। इसके बाद जमीन का बैनामा करा लिया। मामले में कुल पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम हुआ था। पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। बुधवार सुबह फरहान कमल को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...