कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- Kausambi News: गुरुवार को जिलेभर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधिविधान से उनके अनुयाइयों ने किया। जयंती के मौके पर कल कारखानों, पावरहाउस के अलावा राज मिस्त्रियों ने भगवान शिल्पी का पूजन करते हुए भक्तों को प्रसाद आदि का वितरण किया गया। भगवान विश्वकर्मा की जयंती प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को ही मनाई जाती है। इस दिन निर्माण कार्य से जुड़े राजमिस्त्रियों, इंजीनियरों व कल कारखानों के मालिक उनका विधिविधान से पूजन अर्चन करते हैं। इस मौके पर सरायअकिल पारवाहउस में कर्मचारियों ने विधिविधान से भगवान शिल्पी का पूजन किया। इसी तरह म्योहर गांव निवासी सुरेश विश्वकर्मा व सर्वेश विश्वकर्मा द्वारा भगवान शिल्पी की पूजा कर प्रसाद वितरण किया गया। यूं कहें कि जिले में जगह-जगह गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती की धूम रही और उनके भक्तों ने व...