कौशाम्बी, जुलाई 6 -- Kausambi News: यूपीटीईटी परीक्षा के कारण शनिवार को स्थगित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस सोमवार को चायल तहसील सभागार में जिलास्तरीय स्तर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, पंचायत और अन्य विभागों से संबंधित कुल 43 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध नि...