Kausambi News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने माताओं एवं लाभार्थियों से किया आत्मीय संवाद
कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने सोमवार को ग्राम मेंडरहा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में 'सेवा संकल्प अभियान' अंतर्गत आयोजित 'आंगन मिलन समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने माताओं व लाभार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने माताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा बच्चों की समुचित देखभाल के संबंध में जानकारी ली। अन्नप्राशन एवं गोद भराई संस्कार में सहभागिता कर माताओं एवं परिवारों को स्वस्थ एवं सुपोषित समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.