कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: जिले में लगभग डेढ़ वर्ष से तैनात रहे खान अधिकारी चंद्र प्रकाश जायसवाल का शासन द्वारा सीतापुर स्थानांतरण कर दिया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही महकमे में सन्नाटा पसर गया। मंगलवार को खनन इंस्पेक्टर व कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया जायेगा। जिला खान अधिकारी चंद्र प्रकाश जायसवाल ने जिले में बतौर खान अधिकारी फरवरी 2025 में कार्यभार सम्भाला था। जिले में आने के बाद उन्होंने अवैध खनन, परिवहन, मिट्टी खनन आदि के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की थी। उनका स्थानांतरण होने की जानकारी जहां ओवरलोड परिवहन करने वाले वाहन स्वामियों व मिट्टी का अवैध खनन करने वालों को हुई उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। दूसरी ओर नियमों का पालन करने वाले पट्टेधारकों व वाहन स्वामियों में मायूसी भी देखने को मिल रही है। बहरहाल मंगल...