Kausambi News: जिलास्तरीय क्रासकन्ट्री का आयोजन 15 अगस्त को
कौशाम्बी, अगस्त 7 -- Kausambi News: खेल निदेशालय उत्तर लखनऊ एवं जिला प्रशासन के समन्वय से हर घर तिरंगा अभियान नौ से 17 अगस्त बीच मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय बालक/बालिका वर्ग की पांच किलोमीटर क्रासकंट्री का आयोजन 15 अगस्त शनिवार को प्रातः 6.30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में होगा। उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी क्रास कन्ट्री में प्रतिभाग करने के लिए निःशुल्क पंजीकरण 13 से 14 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय कौशाम्बी में प्रातः 10 बजे से सांय चार बजे तक करा सकतें है। इस प्रतियोगिता में दोनो वर्गो के प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ेगा राजगीर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.