कौशाम्बी, जुलाई 24 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को गांव की समस्या-गांव में समाधान अंतर्गत विकास खंड मूरतगंज के ग्राम-अरई सुमेरपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्या को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्रों को शीघ्र लाभान्वित किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। जिला उद्यान अधिकारी को ग्राम में स्थित विद्यालय का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के डीएम ने निर्देश दिए। चौपाल में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प...